पेड़ से टकराई कार, चार घायल, सभी की हालत खतरे से बाहर

पेड़ से टकराई कार, चार घायल, सभी की हालत खतरे से बाहर
चकाई. थाना क्षेत्र स्थित चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ियाटाड़ गांव के समीप गुरुवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, सभी लोग देवघर से एक शादी समारोह में शामिल होकर गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव घौरंजी लौट रहे थे. इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ जाने से वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और पेड़ से जा टकराया. घायलों में अंजू देवी और सुमन बरनवाल सहित अन्य लोग शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को चकाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया. राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. सूचना मिलते ही चकाई पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










