ब्लू स्ट्राइकर ने जीता पंचायत प्रीमियर लीग पावना का खिताब
Updated at : 11 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत खिलार पंचायत के पावना गांव में चल रहे पंचायत प्रीमियर लीग पावना क्रिकेट टूर्नामेंट का बीते बुधवार को फाइनल मैच खेला गया
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर.
प्रखंड अंतर्गत खिलार पंचायत के पावना गांव में चल रहे पंचायत प्रीमियर लीग पावना क्रिकेट टूर्नामेंट का बीते बुधवार को फाइनल मैच खेला गया. जिसमें ब्लू स्ट्राइकर टीम ने तीन रन से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा किया. फाइनल मुकाबला ब्लू स्ट्राइकर तथा वाइट बैलेंस के बीच खेला गया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने फीता काट कर किया. मैच में टॉस वाइट बैलेंस ने जीता. उसने पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया. निर्धारित 10 ओवर में ब्लू स्ट्राइकर ने 120 रन बनाया. इसके जवाब में वाइट बैलेंस की टीम ने निर्धारित ओवर में मात्र 117 रन ही बना सकी. ब्लू स्ट्राइकर ने इस मैच को तीन रनों से जीत लिया. विजेता तथा उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने अपने हाथों से ट्राफी प्रदान किए. मैन ऑफ द मैच का खिताब दीपक ठाकुर तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अमन कुमार को दिया गया. सबसे अधिक 38 छक्के लगाने वाले अशोक कुमार को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान उपस्थित खेल प्रेमी को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि खेल से भी प्रतिभा को विकसित किया जा सकता है. साथ ही कैरियर के भी अवसर मिलते है. राज्य में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए हर पंचायत में खेल का मैदान बनवाकर उसमें खेल पीट बनाने का काम किया है ताकि बच्चे सही से उसका लाभ उठा कर अपने कैरियर को बना सके. मौके पर विशिष्ट अतिथि गौतम कुमार एमआईटी कंप्यूटर जमुई, पंचायत के मुखिया बलराम सिंह, समिति सदस्य ब्रह्मदेव यादव, सरपंच राजेश मरांडी के अलावे वार्ड सदस्य, पंच सहित जदयू प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी, जिला अनुसूचित जाति युवा अध्यक्ष ललन दास के साथ कई जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे. टूर्नामेंट का आयोजन संघर्ष एजुकेशन दिग्घी, एमआइटी कंप्यूटर दिग्घी तथा हिमांशु फिल्म्स दिग्घी द्वारा किया गया. अंपायर की भूमिका मनोज प्रभाकर, हिमांशु कुमार तथा अशोक कुमार ने निभाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




