ePaper

दुर्घटना में बाइक सवार घायल, पटना रेफर

Updated at : 17 Jul 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार घायल, पटना रेफर

जमुई- झाझा मुख्य मार्ग पर सुग्गी मोड़ के समीप हादसा

विज्ञापन

जमुई. जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर सुग्गी मोड़ के समीप मवेशी को बचाने में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल झाझा थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव निवासी कृष्ण सिंह है. बताया जाता कि कृष्ण सिंह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां पूजा का निमंत्रण देने लखीसराय के सतसंडा गांव जा रहे थे. जैसे ही बाइक सुग्गी मोड़ के समीप पहुंची इसी दौरान अचानक एक मवेशी सड़क पार करने लगा. मवेशी को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे कृष्ण सिंह घायल हो गये, जबकि बाइक चला रहा युवक बाल- बाल बच गया. फिलहाल कृष्ण सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन