अतिथि पैलेस मोड़ के समीप से भिखारी का शव बरामद

नगर परिषद क्षेत्र के अतिथि पैलेस मोड़ के समीप से सोमवार को सदर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है.
जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के अतिथि पैलेस मोड़ के समीप से सोमवार को सदर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव को कागजी प्रक्रिया पूरी कर सदर अस्पताल लाया गया है. जहां शव के दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि मृतक व्यक्ति भिखारी है, जो आसपास के लोगों से मांगकर जीवन यापन करता था. स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि भिखारी की मौत शनिवार की दोपहर हो गयी थी. इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी गयी लेकिन सोमवार की दोपहर तक पुलिस नहीं आयी. इस कारण शव से दुर्गंध उठ गया था. स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस-प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










