ePaper

चुनाव के दौरान रहें मुस्तेद, सतर्क होकर करें कार्य : एसपी

Updated at : 20 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव के दौरान रहें मुस्तेद, सतर्क होकर करें कार्य : एसपी

आगामी विधानसभा को देखते हुए हमलोगों ने क्षेत्र भ्रमण के साथ सभी बूथवाइज जगह की छानबीन और देखरेख शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

झाझा. आगामी विधानसभा को देखते हुए हमलोगों ने क्षेत्र भ्रमण के साथ सभी बूथवाइज जगह की छानबीन और देखरेख शुरू कर दिया है. चुनाव के दौरान सभी मुस्तेद रहें व सतर्क होकर कार्य करें. उक्त बातें शनिवार को झाझा, चकाई विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों, बीडीओ, सीओ व अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए शहर के स्व शिवनंदन झा टाउन हॉल में एसपी विश्वजीत दयाल ने कही. उन्होंने कहा कि हमें किसी भी हाल में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराना है. इसलिए हमलोग अभी से ही तैयारी शुरू कर दिए हैं. उन्होंने उपस्थित सभी सेक्टर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने सेक्टर की स्थिति जान लें. बाहर से आने वाले अर्द्धसैनिक बलों के आवासन के लिए शौचालय, पेयजल, रोशनी आदि की व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि मतदान से पहले और समाप्ति तक सभी लोग अपने कार्यों पर ही सिर्फ ध्यान दें. कोई अवकाश न लें. बूथ पर मतदाताओं का डिटेल एकत्रित करें. हर मतदाताओं को बराबर समझें. अपने-अपने क्षेत्र में यह भी पता लगाएं कि कोई दबंग या अपराधी छवि के लोग से मतदाता भयभीत है. फिर उस मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए कहें. मतदाताओं के साथ बैठकर उनके विचारों को समझकर उनसे समस्या की जानकारी लें. एसपी ने मौजूद सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि सेक्टर अधिकारी पुस्तिका को पढ़कर उसमें दर्शाए नियमावली को अवश्य समझ लें. इसके अलावे किसी भी जनप्रतिनिधियों के साथ न बैठें, न ही किसी तरह की कोई बात न करें. एसपी ने बैठक में मौजूद पदाधिकारी को यह भी बताया गया कि चुनाव से पहले चुनाव के दिन और चुनाव के बाद क्या करना है. इसके बारे में भी जानकारी दी गयी और सेक्टर अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को मिलकर अपने अपने क्षेत्र में काम पूरा करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी सुभाष मंडल, झाझा बीडीओ सुनील कुमार चांद, प्रभारी सीओ रविकांत के अलावा सभी क्षेत्र के बीडीओ, सीओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन