हथियार दिखाकर जमीन लिखवाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 01 Apr 2026 9:35 PM
थाना क्षेत्र के टहवा बालियाडीह गांव निवासी कल्लू अंसारी ने रिवाल्वर की नोक पर उससे जमीन लिखवाने का गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के टहवा बालियाडीह गांव निवासी कल्लू अंसारी ने रिवाल्वर की नोक पर उससे जमीन लिखवाने का गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में कल्लू अंसारी व उनके भाई अफजाल अंसारी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व गांव के ही मो अकबर ने हम दोनों भाइयों को धमकाते हुए कनपटी पर हथियार रख दिया और जबरन तीन-तीन डिसमिल जमीन अपने नाम लिखवा लिया. इस दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसके भय से हमने मजबूरी में दस्तखत कर दिये. इसके बाद हमने दो बार गांव के ग्रामीणों व सरपंच को इसकी सूचना दी, लेकिन दोनों बार आरोपी पंचायत में शामिल होने से कतराता रहा. बीते 31 मार्च की सुबह सरपंच द्वारा तीसरी बार पंचायत बुलाए जाने पर भी आरोपी ने आने से इनकार कर दिया. इसी बीच मो अकबर, मो साहब अपने अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडा से लैस होकर हमारे घर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हुए बक्शा तोड़कर 50 हजार रुपये नकद भी निकाल कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










