लावारिस अवस्था में युवक का सड़ा गला शव बरामद

Published at :22 Feb 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
लावारिस अवस्था में युवक का सड़ा गला शव बरामद

लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लछुआड़-कुंडघाट सड़क से धनिमातरी गांव जाने के नहर वाले रास्ते में एक झाड़ी के समीप से शनिवार को लावारिस अवस्था में एक युवक का सड़ा गला स्थिति में शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

सिकंदरा. लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लछुआड़-कुंडघाट सड़क से धनिमातरी गांव जाने के नहर वाले रास्ते में एक झाड़ी के समीप से शनिवार को लावारिस अवस्था में एक युवक का सड़ा गला स्थिति में शव बरामद हुआ. शव काफी दिन पुराना था और शव पर कीड़े पड़ चुके थे. शव की स्थिति को देख करीब दस दिन पुराना होने की आशंका जतायी जा रही है. शनिवार को मवेशी चरा रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना लछुआड़ पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये. इस दौरान एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की. पुलिस ने स्थानीय लोगों के माध्यम से शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शव का शिनाख्त नहीं किया जा सका. शव पूरी तरह से सड़ गल चुका था. वहीं शरीर पर कीड़े पड़ चुके थे. पुलिस के द्वारा फिनाइल मंगवा कर शरीर पर छिड़कवाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव 30-35 वर्ष के युवक का प्रतीत हो रहा है. मृत युवक के शरीर पर काला रंग का फुल टीशर्ट व हाथ में कड़ा था. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या के बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था. वहीं किसी जानवर के द्वारा शव को खींच कर झाड़ी से बाहर निकाला गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि शव की बरामदगी के उपरांत उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पोस्टमार्टम के उपरांत शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन