गिद्धौर में रामनवमी पर्व पर दिखा भक्ति का अद्भुत संगम
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 28 Mar 2026 7:45 PM
बीते शुक्रवार की देर संध्या रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक पंच मंदिर परिसर के समीप बने महायज्ञ मंडपम में रामनवमी पर्व के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला.
गिद्धौर. बीते शुक्रवार की देर संध्या रामनवमी के अवसर पर ऐतिहासिक पंच मंदिर परिसर के समीप बने महायज्ञ मंडपम में रामनवमी पर्व के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, दीपोत्सव व भव्य आरती का आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई. जहां पुरोहित उत्तम कुमार झा उर्फ राजा बाबू ने विधिवत पूजा- अर्चना करवायी. वहीं मौके पर समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार ने पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न की, इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने वैश्विक कल्याण, सुख समृद्धि और निरोग जीवन की मंगल कामना की. इस धार्मिक उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया. इस रामनवमी पर्व के अवसर पर स्थानीय गायक एवं वादक महंत गणेश राय ने मंगलगान बधाई गीत व आरती प्रस्तुत की, उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित जन समूह को भाव विभोर कर दिया, इस अवसर पर पूरा परिसर जय श्रीराम व रुद्रावतार हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. इस अवसर पर दीपोत्सव के तहत सैकड़ों दीप यज्ञ मंडप में प्रज्वलित किये गये, इससे महायज्ञ मंडप व आसपास का क्षेत्र दिव्य रोशनी से जगमगा उठा. कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर समिति के सचिव सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, सह कोषाध्यक्ष रॉकी कुमार, सदस्य मिथलेश कुमार, विकास माथुरी, पीयूष कुमार, जॉनी रजक, सत्यम केशरी, कुणाल कुमार रॉकी सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










