ePaper

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज

Updated at : 23 Oct 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज

चरकापत्थर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने झाझा थाने में आवेदन देकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

झाझा . चरकापत्थर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने झाझा थाने में आवेदन देकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में झाझा निवासी युवक से हमारी मुलाकात हुई. इसके बाद से हमलोग मिलने-जुलने लगे. युवक ने मुझसे शादी करने की इच्छा जताते हुए यौन शोषण करने लगा. शादी करने को लेकर दबाव देने पर लगातार वह टाल-मटौल करता रहा. बीते एक अगस्त 2025 को प्रेमी युवक सावन कुमार ठाकुर ने झाझा स्थित एक मंदिर में मेरे साथ शादी की. उस दौरान उसके छोटे भाई बादल कुमार, उसके दोस्त मनीष राम भी मौजूद थे. उसके बाद झाझा बाबूबांक स्थित एक किराये के मकान में रखने लगा और कहा कि कोर्ट में शादी करने के बाद अपना घर ले जायेंगे. इस दौरान हम अपने घर वालों को मना लेंगे और खुशी-खुशी पति-पत्नी की तरह रहेंगे. इसके बाद बीते 19 अगस्त को गुलशन ठाकुर और बादल ठाकुर ने मुझे मैसेज किया कि तुम्हारा पति घर छोड़कर कहां चल गया है. इसलिए आप पटना में जहां पहले रहते थे वहां आ जाइये. इसके बाद प्रेमी सावन कुमार ठाकुर से बातचीत भी बंद हो गयी. 29 सितंबर को जानकारी मिली कि सावन ठाकुर अपने घर पर है. सूचना मिलते ही मैं सावन कुमार ठाकुर के घर पहुंची और उनसे साथ रखने का बात कही. तभी मेरे ससुर नागेश्वर ठाकुर, सास, ननंद समेत घर के अन्य लोग मेरे साथ बदतमीजी करने लगे. गाली-गलौज करते हुए कहा कि मैं शादी नहीं कर सकता हूं. सावन ठाकुर ने जबरन मेरे मोबाइल लेते हुए शादी में लिया गया फोटो आदि सभी साक्ष्य डिलीट कर दिया. इसके बाद मैंने गांव के लोगों के समक्ष अपनी बातों को रखते हुए न्याय की गुहार लगायी, लेकिन मेरे ससुराल पक्ष के लोग किसी के बात पर विचार नहीं किया और मुझे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन