दुर्घटना में आरा के सैप जवान की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

आरोग्य आश्रम के समीप वाहन चेंकिग के दौरान हुआ हादसा जमुई/आरा : चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर माधोपुर आरोग्य आश्रम के समीप बुधवार की देर रात बस की चपेट में आने से चंद्रमंडीह थाना में कार्यरत त्रिवेणी पांडेय नामक सैप जवान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना के एएसआइ श्याम […]
विज्ञापन
आरोग्य आश्रम के समीप वाहन चेंकिग के दौरान हुआ हादसा
जमुई/आरा : चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर माधोपुर आरोग्य आश्रम के समीप बुधवार की देर रात बस की चपेट में आने से चंद्रमंडीह थाना में कार्यरत त्रिवेणी पांडेय नामक सैप जवान की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार थाना के एएसआइ श्याम बहादुर सिंह के नेतृत्व में चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर माधोपुर आरोग्य आश्रम के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक बस चालक ने चकमा देकर सैप जवान को कुचलते हुए बस को लेकर फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद एएसआइ श्याम बहादुर सिंह तथा अन्य पुलिस जवानों ने घायल सैप जवान को पुलिस जीप से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी़ थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु ने बताया की शव का
पोस्टमार्टम करा कर जमुई पुलिस लाइन भेज दिया गया है. वहां से शव जवान के घर भेजा जायेगा. जानकारी के अनुसार चंद्रमंडीह थाने में पदस्थापित सैप जवान भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ बेलाउर गांव का रहने वाला था. 13 जून 2016 की रात को भी उक्त स्थान पर ही गश्ती के दौरान थाने में कार्यरत सैप जवान व एसपीओ को एक वाहन ने कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गयी थी. सैप जवान की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










