ePaper

पिकअप से 90 लीटर विदेशी शराब बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 01 Apr 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप से 90 लीटर विदेशी शराब बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

सोहजना- बलियो मुख्य सड़क के सोहजना के पास पुलिस ने सफेद रंग की पिकअप से 90 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

झाझा. सोहजना- बलियो मुख्य सड़क के सोहजना के पास पुलिस ने सफेद रंग की पिकअप से 90 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बटिया थाना क्षेत्र के बटिया गांव निवासी गोल्डन माथुरी पिकअप में विदेशी शराब लेकर सोहजना के पास किसी दुकान में उतारने वाला है. तभी पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, गोविंद कुमार, शंकर प्रसाद आदि को छापेमारी के लिए भेजा .पुलिस को देखते ही शराब तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने शराब की पेटी से भरा एक पिकअप को जब्त किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कारोबार में बटिया गांव निवासी गोल्डन माथुरी शामिल है, जो फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब तो शराब तस्कर व वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन