मैट्रिक परीक्षा : अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 563 रहे अनुपस्थित

Published at :22 Feb 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा : अंग्रेजी विषय की परीक्षा में  563 रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के छठे दिन शनिवार को 34 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई.

विज्ञापन

जमुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के छठे दिन शनिवार को 34 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई. परीक्षा के छठे दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दोनों पालियों में 563 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहली पाली में 14143 में से 13856 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 287 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 14114 में से 13838 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 276 अनुपस्थित रहे. परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह से एक्टिव मोड में कार्य कर रही थी. जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा में शामिल वीक्षकों को भी कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन