ePaper

लग्जरी कार से 40 कार्टन शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 03 Sep 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
लग्जरी कार से 40 कार्टन शराब बरामद, तस्कर फरार

जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पीपरा जंगल के समीप से मंगलवार की देर रात उत्पाद टीम ने चंद्रदीप थाना की पुलिस के सहयोग से एक लग्जरी कार से 40 कार्टन विदेशी शराब को बरामद की है.

विज्ञापन

जमुई . जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पीपरा जंगल के समीप से मंगलवार की देर रात उत्पाद टीम ने चंद्रदीप थाना की पुलिस के सहयोग से एक लग्जरी कार से 40 कार्टन विदेशी शराब को बरामद की है. साथ ही कार को जब्त कर उत्पाद थाना लाया गया. हालांकि इस दौरान शराब तस्कर फरार हो गया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप जमुई के रास्ते ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के सभी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पीपरा मोड़ के पास एक लग्जरी वाहन को शंका के आधार पर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार पीपरा गांव जाने वाले रास्ते पर भागने लगा. जंगल के समीप कार को जब्त कर लिया, लेकिन इस दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब लदे कार से दो नंबर प्लेट पाया गया है, साथ ही शराब झारखंड से बेगूसराय ले जाया जा रहा था. उत्पाद पुलिस कार के नंबर और कागज के आधार पर शराब तस्कर की पहचान में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन