सभी वार्डों में नल-जल योजना का काम गुणवत्ता के साथ पूरा करें

Updated at : 05 Jan 2020 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
सभी वार्डों में नल-जल योजना का काम गुणवत्ता के साथ पूरा करें

जमुई : जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. मौके पर निर्देश देते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि नल जल योजना के तहत सभी वार्डों में कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जिस जिस वार्ड में वार्ड प्रबंधन एवं […]

विज्ञापन

जमुई : जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. मौके पर निर्देश देते हुए जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि नल जल योजना के तहत सभी वार्डों में कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जिस जिस वार्ड में वार्ड प्रबंधन एवं क्रियान्वयन समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां समिति का गठन जल्द से जल्द करके राशि का स्थानांतरण समय से करना सुनिश्चित करें.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति के उपरांत प्रथम किस्त की राशि का स्थानांतरण शीघ्र करना सुनिश्चित करें. क्योंकि स्वीकृति और राशि के स्थानांतरण में बहुत बड़ा गैप है. इसे सोमवार तक हर हाल में दूर करना सुनिश्चित करें.
उन्होंने चकाई प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसमें जल्द से जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया. मनरेगा योजना में पिछले माह की अपेक्षा इस माह मानव सृजन दिवस कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें बढ़ोतरी करने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया. जिलाधिकारी श्री कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि आधार सीडिंग के कार्य में प्रत्येक माह 5 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य रखकर कार्य करें. इस कार्य में तेजी लाएं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जनवरी के द्वितीय सप्ताह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले में संभावित आगमन को देखते हुए सभी अधिकारी सजग होकर कार्य करें और जल जीवन हरियाली अभियान के तहत संचालित सभी योजनाओं को जल्द से जल्द गुणवत्ता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें.
इसमें किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें. शौचालय निर्माण योजना के तहत लाभुक के खाता में प्रोत्साहन राशि जल्द से जल्द भेजना सुनिश्चित करें. शौचालय निर्माण के जांच के लिए लगाए गए शिविर में प्राप्त आवेदन का जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. जीविका और कृषि विभाग के समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का कार्यान्वयन बेहतर तरीके से करें. मौके पर दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.
आधार सीडिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि आधार सीडिंग के कार्य में प्रत्येक माह पांच प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य रखकर कार्य करें. इस कार्य में तेजी लाएं और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन