इश्क में अंधे युवक ने बीच सड़क पर भरी विवाहिता की मांग, हंगामा

Updated at : 28 Oct 2018 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
इश्क में अंधे युवक ने बीच सड़क पर भरी विवाहिता की मांग, हंगामा

जमुई : बिहार के जमुई में झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में रविवार को एक युवक ने बीच सड़क पर ही एक विवाहित युवती की मांग में सिंदूर भर दिया. जिसे देख आसपास के लोग हतप्रभ हो गये. जबकि, उक्त युवती हो-हल्ला करने लगी. घटना की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना […]

विज्ञापन

जमुई : बिहार के जमुई में झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में रविवार को एक युवक ने बीच सड़क पर ही एक विवाहित युवती की मांग में सिंदूर भर दिया. जिसे देख आसपास के लोग हतप्रभ हो गये. जबकि, उक्त युवती हो-हल्ला करने लगी. घटना की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़का एवं युवती को थाना ले गयी. इसे लेकर दोनों के अभिभावक को भी थाना बुलाया.

उक्त गांव की शिव नारायण शर्मा की दत्तक पुत्री पिंकी देवी ने बतायी कि उसकी शादी वर्ष 2010 में झारखंड के में हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक-ठाक था. उसके बाद उसका शराबी पति उसके साथ मारपीट करने लगा. जिस कारण वह पति को छोड़कर मायके में ही रहने लगी. उसने बतायी कि गांव के ही पवन कुमार से मेरी जान पहचान हुई और नौकरी दिलाने के नाम पर हमसे बातचीत करने लगा और इसी बीच मुझसे मोबाइल नंबर भी मांग कर यदा-कदा बातचीत भी करने लगा.

इसी बीच रविवार सुबह उक्त युवक ने गांव के पास ही बीच सड़क पर अपने परिजनों के उपस्थिति में मेरी मांग में सिंदूर भर दिया. तथा मुझे खींच कर अपने घर के अंदर ले चल गया. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा आवेदन दिया गया है. दोनों पक्षों को बुलाया गया है. पुलिस के द्वारा छानबीन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन