जमुई में दो कांवरियाें की मौत

Updated at : 12 Aug 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
जमुई में दो कांवरियाें की मौत

खैरा(जमुई) : खैरा-सोनो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 333 पर स्थित नरियाना पुल पर शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में दो कांवरियाें की मौत हो गयी, जबकि चार कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सभी कांवरिये झारखंड के गढ़वा जिले के रहनेवाले हैं तथा देवघर से पूजा कर राजगीर जा रहे थे. इसी […]

विज्ञापन

खैरा(जमुई) : खैरा-सोनो राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 333 पर स्थित नरियाना पुल पर शनिवार दोपहर सड़क दुर्घटना में दो कांवरियाें की मौत हो गयी, जबकि चार कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सभी कांवरिये झारखंड के गढ़वा जिले के रहनेवाले हैं तथा देवघर से पूजा कर राजगीर जा रहे थे. इसी दौरान नरियाना पुल पर लगे बैरियर से टकराकर वाहन की छत पर बैठे दो कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है.

कांवरियाें से भरा वाहन देवघर से पूजा कर जमुई के रास्ते राजगीर जा रहा था. इसमें झारखंड राज्य के गढ़वा जिले के मंत्री नगर इलाके के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग सवार थे. मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा शहर के मंत्री नगर निवासी 28 वर्षीय जगनारायण प्रसाद तथा 45 वर्षीय राजेश्वर साव के रूप में की गयी है. जबकि 17 वर्षीय राकेश साव, 13 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, 13 वर्षीय सुषमा कुमारी और 25 वर्षीय काजू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन