चकाई-जमुई मार्ग पर कांवरियों से भरी पिकअप वैन पेड़ से टकरायी, एक की मौत, 23 घायल
Updated at : 08 Aug 2018 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल कांवरिया को जमुई किया गया रेफर चंद्रमंडीह/जमुई : चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर मंगलवार अहले सुबह बामदह मोड़ के समीप कांवरिया यात्री से भरे पिकअप वैन पेड़ से टकराने से उसपर सवार एक की मौत हो गयी, जबकि 23 यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से […]
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल कांवरिया को जमुई किया गया रेफर
चंद्रमंडीह/जमुई : चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर मंगलवार अहले सुबह बामदह मोड़ के समीप कांवरिया यात्री से भरे पिकअप वैन पेड़ से टकराने से उसपर सवार एक की मौत हो गयी, जबकि 23 यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से इलाज को लेकर रेफरल अस्पताल चकाई पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल यात्री को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार भभुआ जिला के थाना-रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोसड़ा ग्राम निवासी 24 यात्री पिकअप वाहन संख्या यूपी 67-1288 पर सवार होकर बाबा बैद्यनाथ धाम से पूजा-अर्चना कर वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बामदह मोड़ के समीप वाहन सड़क किनारे आम के पेड़ से जा टकराया. पुलिस मृतक कांवरिया बम 45 वर्षीय लालबिहारी सिंह, पिता दशरथ सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया.
हादसे में ये हैं घायल
30 वर्षीय ओमप्रकाश पुजहर, 25 वर्षीय धुरा सिंह, 22 वर्षीय छोटू सिंह, 25 वर्षीय हरेंद्र सिंह, 18 वर्षीय तन्नू सिंह, 19 वर्षीय मटरू सिंह, 28 वर्षीय धर्मवीर सिंह (चालक), 25 वर्षीय अचल कुमार, 24 वर्षीय कन्हैया कुमार सिंह, 21 वर्षीय अजय मुसहर, 20 वर्षीय नंदू यादव, 20 वर्षीय वकील यादव, 20 वर्षीय मिथिलेश यादव, 38 वर्षीय शिवकुमार यादव, 17 वर्षीय बबलू कुमार, 10 वर्षीय रवि कुमार, 45 वर्षीय सानू सिंह, 34 वर्षीय मटरू सिंह, 27 वर्षीय बबन मुसहर, 23 वर्षीय रंजन कुमार, 28 वर्षीय मनोज मुसहर शामिल है. सभी घायल यात्री ग्राम रोसड़ा के हैं. पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




