ePaper

Bihar: 6 शादी करने का शौक पूरा करके हवालात पहुंच गया छोटू, पत्नियों से हकीकत सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

Updated at : 29 Nov 2022 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: 6 शादी करने का शौक पूरा करके हवालात पहुंच गया छोटू, पत्नियों से हकीकत सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

Bihar News: जमुई के रहने वाले छोटू के शौक अजीब हैं. वो शादियां करने का शौक रखता है और इसके लिए वो एक पत्नी को छोड़कर भाग जाता है फिर दूसरी शादी करता है. उसके साले ने स्टेशन पर अलग पत्नी के साथ पकड़ लिया तो असलियत सामने आयी.

विज्ञापन

Bihar News: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं तो आपने देखी ही होगी. फिल्म में कपिल शर्मा ने विषम परिस्थितियों में चार लड़कियों से शादी की थी. और जब कपिल शर्मा की सभी बीबियों को इस बात का पता चलता है तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है. ठीक ऐसा ही एक पात्र बिहार के जमुई जिले में मिला है जिसने आधा दर्जन शादी करके अपना शौक पूरा किया. और बाद में जब उसकी पोल खुली तो हवालात पहुंच गया.

आधा दर्जन महिलाओं के एक ही पति

मामला जमुई जिले से जुड़ा हुआ है. जहां आधा दर्जन महिलाओं के एक ही पति को थाना पकड़कर लाया गया. जिले के बरहट थाना क्षेत्र के जवातरी गांव का रहने वाले छोटू कुमार की जब पोल खुली तो सभी दंग रह गये. छोटू ने एक, दो नहीं बल्कि 6 शादियां कर रखी थी और उनकी पत्नियां इस बात से अंजान थी. छोटू शादी को अपना शौक बना चुका था. वह एक पत्नी के पास से भागकर दूसरे के साथ समय बिताता और ऐसा ही फिर आगे भी करता था.

दूसरी पत्नी के भाई ने पकड़ा

मंगलवार सुबह जब छोटू अपनी एक पत्नी के साथ मलयपुर आया तो उसकी दूसरी पत्नी के भाई ने पकड़ लिया. दूसरी महिला के साथ जब उसे उसके साले ने देखा तो मामला गड़बड़ लगा और फिर पुलिस को बुलाकर छोटू को सौंप दिया. हालांकि मामले को पारिवारिक समझकर पुलिस ने आपस में सुलह कर सशर्त उसे छोड़ दिया.

Also Read: Bihar: ‘नहीं पहचान पाए थे सर..’ जमुई DM रात 1 बजे जब चुपके से सरकारी अस्पताल घुस गये, जानें फिर क्या हुआ
बच्चों के साथ पत्नी को छोड़कर होता रहा फरार

जानकारी के अनुसार, बरहट थाना के जवातरी गांव निवासी गणेश दास का बेटा छोटू देवघर में एक आर्केस्ट्रा में काम करता है. उसके दूसरी पत्नी के परिजनों ने बताया कि छोटू ने साल 2011 में झारखंड के रांची में कलावती देवी से शादी किया. जिससे 4 बच्चे भी है. फिर उसने साल 2018 में मंजू देवी से शादी कर लिया. मंजू देवी को भी 2 बच्चे है.पहली पत्नी कलावती को इसक बात की जानकारी है कि उसके पति ने दूसरी शादी की है. लेकिन उसे पति की खुशी के आगे सब मंजूर है.

जमुई स्टेशन पर एक अलग पत्नी संग साले ने देखा

छोटू के साले विकास ने बताया कि जब कोलकाता जाने के लिए जमुई स्टेशन हम शाम में आए तो देखा कि जीजा एक महिला के साथ खड़े हैं. महिला ने खुद को उनकी पत्नी बताया. फिर उसे पकड़कर रखा और परिजनों को जानकारी दी. जब दीदी को ले जाने का सवाल किया तो जीजा मौन हो गया.इतने में मेरे घर के परिजन आगे और इसे थाना में ले गए.

बच्चे की दवाई लाने के बहाने भागा था

एक पत्नी की मां कोबिया देवी इस बात से दुखी हैं कि डेढ़ साल से उसकी बेटी को छोड़कर छोटू फरार है. वह तब बच्चे की दवाई लाने के बहाने साइकिल से फरार हो गया था. छोटू की सास ने बताया कि वो 6 शादियां कर चुका है.पहली शादी चिन्बेरिया, दूसरी शादी सुंदरटाड, तीसरी शादी रांची में, चौथी शादी संग्रामपुर में, पांचवी शादी दिल्ली और छठी शादी देवघर में करने की बात उन्होंने बताई. कहा कि ये जहां जाता है एक शादी कर लेता है.

(जमुई से गुलशन कश्यप)

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन