hajipur news. 12.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस ने बिदुपुर रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया, जिसे देखते ही एक बाइक सवार युवक भागने लगा

विज्ञापन

राजापाकर. बरांटी पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने बिदुपुर रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया, जिसे देखते ही एक बाइक सवार युवक भागने लगा. पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से 12.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पूछताछ में उसकी पहचान महुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी श्याम बालक कुमार के रूप में हुई. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया और इसी दौरान युवक को पकड़ा गया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं. पुलिस उसकी निशानदेही पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन