वैशाली में जाम का कहर: लंबी कतारों में फंसे स्कूली बच्चे, धूप-उमस में बेहाल लोग

Published by : raginisharma Updated At : 19 May 2026 12:24 PM

विज्ञापन

यातायात जाम से परेशान लोग

Bihar News: वैशाली में सोमवार को भीषण सड़क जाम लग गया. महुआ बाजार में थाना गेट से गांधी चौक, देसरी और हाजीपुर मार्ग तक वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम में स्कूली छात्र-छात्राएं भी फंस गए, जिससे गर्मी में उनकी हालत खराब हो गई.

विज्ञापन

Bihar News:(दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ बाजार में सोमवार को अचानक भीषण सड़क जाम लगने से पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

थाना गेट से लेकर मुख्य मार्ग तक जाम

जानकारी के अनुसार, महुआ थाना गेट से लेकर गांधी चौक, देसरी और हाजीपुर जाने वाले मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जाम इतना गंभीर हो गया कि एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों को भी आगे बढ़ने में दिक्कत हुई.

स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे

जाम के दौरान स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राएं भी बीच सड़क पर फंस गए. तेज धूप और उमस के कारण बच्चे काफी परेशान नजर आए. कई लोगों को पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा.

लोगों को हुई भारी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम की स्थिति के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया. यातायात पुलिस की अनुपस्थिति या धीमी कार्रवाई के कारण स्थिति और बिगड़ती चली गई. लोगों ने प्रशासन से महुआ बाजार में नियमित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से राहत मिल सके.

Also Read:अरवल में सरकारी स्कूल की की लापरवाही उजागर, बदहाल किचन शेड में चल रही मिड डे मील व्यवस्था

विज्ञापन
raginisharma

लेखक के बारे में

By raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन