वैशाली: बिदुपुर-सिक्स लेन पुल पर बर्थडे पार्टी में पटाखे की आवाज से मचा हड़कंप, कार से टकराई बाइक, 3 घायल

Updated:
विज्ञापन
कार और बाइक की जोरदार टक्कर तीन घायल,  एक की स्थिति गंभीर

वैशाली जिले के बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर बर्थडे पार्टी के दौरान छोड़े गए पटाखे की आवाज से बाइक सवार घबरा गया. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए. एक युवक की हालत गंभीर है.

विज्ञापन

Hajipur News: वैशाली जिले के बिदुपुर-कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल चालू होते ही स्टंट राइडिंग भी शुरू हो गयी है. शनिवार की रात पुल पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें तीन युवक घायल हो गये. हादसा उस समय हुआ, जब पुल पर बर्थडे पार्टी मना रहे एक ग्रुप ने केक काटने के दौरान पटाखा छोड़ दिया.

पटाखे की तेज आवाज से घबराया बाइक सवार

मिली जानकारी के अनुसार, बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा के निकट नदी के बीच सिक्स लेन पुल पर कुछ युवक अपने एक मित्र की बर्थडे पार्टी मना रहे थे. इसी दौरान उत्तर की ओर से एक बाइक पर तीन युवक स्टंट करते हुए तेज गति से आ रहे थे. वहीं दक्षिण की ओर से एक कार भी तेज गति से आ रही थी.

बाइक और कार के बीच करीब 50 मीटर की दूरी थी. इसी दौरान बर्थडे पार्टी मना रहे युवकों ने पटाखा फोड़ दिया. पटाखे की जोरदार आवाज सुनकर बाइक सवार को लगा कि गोली चली है. इसके बाद बाइक सवार असंतुलित हो गया और बाइक कार से जोरदार तरीके से टकरा गयी.

हादसे में तीन युवक घायल

घटना में बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गोखुला निवासी आशीष कुमार समेत तीन युवक घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार व बाइक को जब्त कर थाना ले गयी.

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. आशीष कुमार की हालत चिंताजनक बतायी गयी है. उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल सदर अस्पताल रेफर किया गया.


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन