किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे के लिए छापेमारी जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Jul 2024 10:42 PM
करताहां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत मिलने के चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
हाजीपुर. करताहां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत मिलने के चौबीस घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसपी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि 26 जून को किशोरी के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस को 5 जुलाई को आवेदन दिया था. घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी हरकिशोर राय ने एसडीपीओ सदर टू (लालगंज) गोपाल मंडल के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया था. टीम में करताहां थानाध्यक्ष और डीआइयू शामिल थे. टीम ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की और शिकायत मिलने के चौबीस घंटे के अंदर एक प्राथमिकी अभियुक्त करताहां थाना के चंदवारा निवासी गुड्डू सिंह उर्फ मनीष सिंह के पुत्र गोलू कुमार उर्फ नवनीत कुमार व एक अप्राथमिकी अभियुक्त उसी गांव के संजीव कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










