Hajipur News : मकई के खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

बरामद शराब के साथ पुलिस
Hajipur News : खेत से सैकड़ों बोतल विदेशी शराब बरामद, पिता-पुत्र की गिरफ्तारी को छापेमारी तेज
Hajipur News (सुधीर कुमार झा) : गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो बासदेव गांव में एक मकई के खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है. बताया गया है कि थानाध्यक्ष सुनील कुमार को सूचना मिली कि एक वैगन आर गाड़ी मकई के खेत के तरफ विदेशी शराब उतार रहा है . जब पहुच तो पुलिस को देख बैगन आर गाड़ी एवं दो लोग भागने लगा जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया ,लेकिन दिनों भागने में सफल रहा .
फरार पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस
दोनों फरार की पहचान गांव के ही प्रमोद राय एवं दीपक कुमार के रूप में किया गया है. रिश्ते में दोनों पिता पुत्र है और जमकर शराब का कारोबार करता है. जब मकई के खेत की तलासी लिया गया तो विभिन्न कम्पनियों के सैकड़ो बोतल में बंद 311 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब का मूल्य लगभग पांच लाख रुपया है. इस कारोबार में संलिप्त दोनों पिता पुत्र को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
Also Read : Siwan News : एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










