वर्ल्ड यूथ सवात चैंपियनशिप में स्वीटी ने जीता कांस्य पदक

स्वीटी ने क्वार्टर फाइनल में तुर्की के खिलाड़ी बेंगू सू कोकाक को 3-1 से हराकर इतिहास रचा
हाजीपुर. सदर प्रखंड के सैदपुर रजौली की स्वीटी कुमारी ने सवात (फ्रेंचबॉक्सिंग) की विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया. उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित वर्ल्ड यूथ सवात चैंपियनशिप 2025 में भारत ने कांस्य पदक के साथ अपना खाता खोला. भारतीय खिलाड़ी स्वीटी ने क्वार्टर फाइनल में तुर्की के खिलाड़ी बेंगू सू कोकाक को 3-1 से हराकर इतिहास रचा. स्वीटी की भिड़ंत फ्रांस, सर्बिया व इरान जैसे देशों के खिलाड़ियों से भी हुई. इन सभी के साथ स्कोर करते हुए स्वीटी सेमीफाइनल तक पहुंची. स्वीटी की जीत पर उनके कोच शिहान इ राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, पूरे भारत की जीत है. हमारे तिरंगे की जीत है. 20 वर्षों से हमें इस दिन का इंतजार था. स्वीटी की जीत से देश के लाखों सवात खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा.
स्वीटी ने अपनी जीत का श्रेय भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान, राहुल श्रीवास्तव को देते हुए कहा कि अपने कोच के साथ रिंग में उतरने पर खिलाड़ियों का हौसला चार गुना बढ़ जाता है. इस सफलता के लिए स्वीटी ने अपने क्लब रास वर्ल्ड, ग्रांउड लेवल के कोच सूरज पंडित तथा माता-पिता के सहयोग को अहम बताते हुए उनके प्रति आभार जताया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




