बेलसर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपित हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 May 2024 10:06 PM
लसर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है. घटना बीते 20 मई की शाम की बतायी गयी है.
पटेढी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है. घटना बीते 20 मई की शाम की बतायी गयी है. इस मामले में गांव के ही तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की गयी है. पुलिस इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है. वहीं बीते शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर भेजा था, लेकिन उसकी मेडिकल जांच नहीं हो सकी थी. बताया जाता है कि आरोपितों के डर से पीड़िता व उसकी मां ने दूसरे गांव में शरण ले रही है.
पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उसका पति दूसरे प्रदेश में रहता है. घर पर मां और बेटी रहती है. बीते 20 मई की शाम में गांव के ही राजेंद्र भगत के घर पूजा कार्यक्रम से उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ भोज खाकर पगडंडी रास्ते से घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही विवेक कुमार, विकास कुमार, मनीष पासवान तथा एक अज्ञात युवक ने उसकी पुत्री तथा उसकी सहेली को पकड़ लिया. उसकी पुत्री की सहेली आरोपियों के चुंगल से किसी तरह बच कर भाग निकली, लेकिन उसकी पुत्री के साथ आरोपितों ने दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची तो डर से तबीयत खराब होने की बात बतायी. जब तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में जानकारी दी. आरोप है कि आरोपितों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस इस मामले में जांच प्रभावित होने की बात कह कर कुछ भी विशेष बताने से परहेज कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










