hajipur news. घर पर चढ़कर चलायी गोलियां, दो युवक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मुहल्ले की घटना, छेड़खानी से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के मुफ्ती मुहल्ला में शनिवार की रात बदमाशों ने एक घर पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग की. इस घटना में गृह स्वामी बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पहुंचकर मामले की छानबीन जुट गई. छानबीन के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है. इस संबंध में मोहम्मद फरीद ने बताया मुहल्ले के ही मोनू नाम का एक लड़का उनकी बच्ची को तंग करता था, जिसको लेकर उन्होंने शुक्रवार उसे समझाया भी था. शनिवार की रात मोनू तीन-चार लड़कों के साथघर पर पहुंचा और कई राउंड गोलियां चला दी. इस घटना में वह बाल बाल बच गए. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग जुड़ गये. सूचना पर नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार भी पहुंचे. गृह स्वामी की पहचान पर दो लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन