वैशाली: 10 महीने में भी पूरी नहीं हुई 96 लाख की सड़क, गिट्टी बिछाकर छोड़ देने से ग्रामीण परेशान

Author Rahul Ray|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ा गया  सड़क निर्माण का बोर्ड | Prabhat Khabar Network

सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया

वैशाली के गौसपुर ईजरा में 96 लाख की लागत से बन रही 1.3 किमी सड़क का निर्माण कार्य 10 महीने बाद भी पूरा नहीं हुआ है. सड़क निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है.

विज्ञापन

Hajipur Road construction: सदर प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर ईजरा वार्ड संख्या-8 में अंबेडकर गेट से स्टेट बोरिंग तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य करीब 10 महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका है. सड़क निर्माण अधूरा रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समस्या के समाधान के लिए अब तक संबंधित विभाग या जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है.

96 लाख की योजना अधर में

ग्रामीणों के अनुसार करीब 96 लाख रुपये की लागत से 1.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन सड़क अब तक पूरी नहीं हो पाई है. आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क पर केवल गिट्टी बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया है.

दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर फैली गिट्टी के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है. पैदल चलने वाले लोगों को भी आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है.

ग्रामीणों ने की हस्तक्षेप की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अधूरे सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि विकास योजनाओं के लिए बड़ी राशि स्वीकृत होने के बावजूद कार्य समय पर पूरा नहीं हो रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

गुणवत्ता जांच की भी मांग

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क निर्माण में हो रही देरी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.


विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन