वैशाली: राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, स्थानांतरित पदाधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
राजापाकर राजकीय कृत मध्य विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. स्थानांतरित पदाधिकारियों नवल किशोर और राजेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया.
Hajipur farewell ceremony: पीएमश्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय, राजापाकर परिसर में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन शिक्षक राजेश कुमार एवं मो. इफ्तिखार आलम ने संयुक्त रूप से किया.
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर की गई. समारोह में पूर्व एमडीएम प्रभारी बीआरपी नवल किशोर एवं बीआरसी राजापाकर के लेखापाल राजेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र, फूल-माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. वहीं नवपदस्थापित एमडीएम बीआरपी परवेज आलम एवं लेखापाल राशिद अहमद का अंगवस्त्र एवं फूल-माला देकर स्वागत किया गया.
पदाधिकारियों के कार्यों की हुई सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने दोनों स्थानांतरित पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. वक्ताओं ने नवल किशोर एवं राजेश कुमार सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.
दूसरे प्रखंडों में हुआ स्थानांतरण
जानकारी के अनुसार बीआरसी के लेखापाल राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण चेहराकलां प्रखंड में किया गया है, जबकि एमडीएम बीआरपी नवल किशोर का स्थानांतरण सहदेई प्रखंड में हुआ है.
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद
समारोह में प्रारंभिक शिक्षा संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार, राज वीरेंद्र राय, रविंद्र राय, अर्जुन कुमार, प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उत्पलकांत, उपाध्यक्ष राणा अभय कुमार, प्रमोद कुमार सहनी, राजकुमार राय, अजय कुमार, शत्रुघ्न राम, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नंदेश कुमार, अरविंद कुमार, केशव नारायण राय सहित कई शिक्षक एवं शिक्षा कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










