वैशाली: पटेढ़ी बेलसर में करंट की चपेट में आने से 85 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिवार ने नहीं की पुलिस शिकायत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के चिंतामनपुर गांव में शुक्रवार को करंट लगने से 85 वर्षीय महेंद्र पासवान की दर्दनाक मौत हो गई. वे दरवाजे पर कपड़ा टांग रहे थे तभी यह हादसा हुआ. परिवार ने इस घटना को नियति मानकर पुलिस में शिकायत नहीं करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Hajipur News : बेलसर थाना क्षेत्र की मनोरा पंचायत के चिंतामनपुर गांव के वार्ड संख्या सात में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान महेंद्र पासवान के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

कपड़ा टांगने के दौरान करंट की चपेट में आए

बताया गया कि महेंद्र पासवान अपने दरवाजे पर कपड़ा टांग रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गये और वहीं गिर पड़े. परिजन कुछ समझ पाते और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गयी.

महेंद्र पासवान के अचानक निधन की खबर मिलते ही ग्रामीण और स्थानीय समाजसेवी उनके घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

परिजनों ने नहीं की पुलिस से शिकायत

परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस से शिकायत नहीं करने का निर्णय लिया. उनका कहना था कि 85 वर्ष की उम्र में भी महेंद्र पासवान स्वस्थ थे और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार रोजमर्रा के काम खुद करते थे. परिजनों ने इसे नियति मानते हुए किसी कानूनी प्रक्रिया में नहीं पड़ने और अंतिम संस्कार करने का फैसला किया.

अंतिम समय तक काम करते रहे महेंद्र पासवान

मृतक के पौत्र रामनाथ पासवान ने नम आंखों से बताया कि उनके दादाजी बेहद सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के थे. उनका इस तरह अचानक चले जाना पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा है. उन्होंने कहा कि शायद ऊपरवाले की यही इच्छा थी कि दादाजी अंतिम समय तक अपने काम करते रहें और चलते-फिरते ही दुनिया से विदा हों.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन