हाजीपुर में बैंक कर्मियों के हड़ताल से एक दिन में 400 करोड़ रूपये का लेन-देन हुआ प्रभावित, अगले दो दिन भी बैंक बंद

Updated:
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान बैंक कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

United Forum of Bank Unions के आह्वान पर हाजीपुर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल ने बैंकिंग कामकाज ठप कर दिया. इससे लगभग 400 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हुए और ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह जैसी मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

Hajipur News : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिले के बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे. देशव्यापी हड़ताल का जिले में व्यापक असर देखने को मिला. बैंकिंग कामकाज ठप रहने से करीब 400 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है. हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर आक्रोश मार्च निकालकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की.

विज्ञापन

केनरा बैंक की मुख्य शाखा से निकाला आक्रोश मार्च

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की जिला कमेटी के संयोजक प्रभात कुमार सिंह और विनय किशोर सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मी अनवरपुर चौक स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा के पास एकत्र हुए. यहां से बैंक कर्मियों ने जुलूस निकाला और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

बैंक बंद रहने से ग्राहकों को हुई परेशानी

हड़ताल के कारण जिले के विभिन्न सरकारी बैंकों की शाखाओं में बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा. जिले में 182 सरकारी बैंक, 67 ग्रामीण बैंक और 14 निजी बैंक संचालित हैं. हड़ताल के कारण इनमें से संबंधित बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहा.

बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से आम ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. नकद निकासी, जमा, चेक सहित अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित रहे. हड़ताल के कारण एटीएम सेवाओं को लेकर भी लोगों को परेशानी हुई.

इसके अलावा महीने के दूसरे शनिवार और उसके बाद रविवार होने के कारण बैंकिंग कार्य लगातार तीन दिनों तक प्रभावित रहने की स्थिति बनी है. इससे लोगों की परेशानी और बढ़ने की संभावना है.

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग की. इसके अलावा कर्मचारियों और अधिकारियों की पीएलआई के भुगतान में भेदभाव की नीति वापस लेने समेत अन्य सेवा संबंधी मांगों को पूरा करने की मांग की गयी.

जिला कमेटी के संयोजक प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग भी काफी समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की.

मांगें पूरी नहीं हुई तो फिर हड़ताल की चेतावनी

एआईटीयूसी के अमृत गिरि ने कहा कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों को लगातार टाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि बैंक कर्मी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी जायज मांगों पर सरकार और संबंधित बैंकिंग संस्थानों को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो इस माह 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मी फिर पूर्ण हड़ताल करेंगे. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Also Read : हाजीपुर में 50 लाख की 580 कार्टन पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद, छत्तीसगढ़ नंबर के ट्रक से हो रही थी तस्करी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन