हाजीपुर रेलवे स्टेशन का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने किया जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे | Prabhat Khabar Network

एसपी ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन का अचानक दौरा किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी तंत्र का जायजा लिया. संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Hajipur Railway Station: वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बुधवार की रात हाजीपुर रेलवे स्टेशन, आरपीएफ पोस्ट एवं सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी तंत्र का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और उनकी मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर लगातार नजर रखी जाए.

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश

एसपी ने आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस के अधिकारियों को रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आसपास प्रभावी वाहन एवं व्यक्ति जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, स्टेशन परिसर में सुरक्षा गश्त बढ़ाने और आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया.

आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय पर बल

निरीक्षण के बाद एसपी ने आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की. बैठक में दोनों एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सुरक्षित और निर्भीक वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है. इसके लिए आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को आपसी समन्वय के साथ लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है.

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन