वैशाली: बिदुपुर में छात्रों का आक्रोश मार्च, नीट परीक्षा विवाद और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Author Abhishek Kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शन करते छात्र

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में बिदुपुर में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.

विज्ञापन

Hajipur NEET exam student protest: नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर तथा पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बिदुपुर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने आक्रोश मार्च निकाला. संत कबीर महंत राम दयाल दास महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. इस दौरान छात्रों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा नीट परीक्षा से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.

नीट परीक्षा मामले की जांच की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. छात्रों ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि युवाओं का विश्वास कायम रह सके.

प्रशासन रहा मुस्तैद

प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. प्रखंड मुख्यालय और मार्च के निर्धारित मार्ग पर बिदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष भारद्वाज और थानाध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. प्रशासनिक निगरानी के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

छात्र नेताओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्र नेता राजा यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की और छात्रों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

कुछ देर के लिए लगा जाम

आक्रोश मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों के सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने के कारण हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालांकि प्रशासन की पहल के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई और प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हो गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन