HAJIPUR NEWS : किशोर ने गले में फंदा डाल की खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 10:54 PM
HAJIPUR NEWS : बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव के एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक निखिल कुमार जारंग गांव निवासी रत्नेश राम का 16 वर्षीय पुत्र बताया गया है. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई कर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.
पटेढ़ी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव के एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक निखिल कुमार जारंग गांव निवासी रत्नेश राम का 16 वर्षीय पुत्र बताया गया है. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई कर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. हालांकि इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव निवासी रत्नेश राम के पुत्र निखिल कुमार ने किसी बात से परेशान होकर अपने घर में ही फांसी लगा ली. दोपहर में परिजनाें को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एक किशोर के खुदकुशी की सूचना मिली थी. युवक की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अपने ननिहाल गोरौल थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव में रह कर पढ़ाई करता था. वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव जारंग आया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










