hajipur news. सेवानिवृत्ति पर प्राध्यापकों को दी गयी विदाई

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 09 Oct 2025 6:40 PM

विज्ञापन

शहर के जमुनी लाल महाविद्यालय से दो प्राध्यापकों की सेवानिवृत्त होने पर में शिक्षक संघ ने गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह किया

विज्ञापन

हाजीपुर. शहर के जमुनी लाल महाविद्यालय से दो प्राध्यापकों की सेवानिवृत्त होने पर में शिक्षक संघ ने गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह किया. अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य बीरेंद्र कुमार ने पुष्प माला और अंगवस्त्र देकर दोनों प्राध्यापक प्रो विनोद कुमार सिंह और डॉ प्रदीप सिंह का स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने दोनों की प्रतिबद्धता और कर्मठता को याद किया. संघ के अध्यक्ष डॉ छोटेलाल गुप्ता और सचिव श्याम किशोर सिंह दोनों वरिष्ठ अध्यापक को पौधा देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में प्रो प्रीति कुमारी, डॉ जनार्दन कुमार, डॉ शंकर पासवान, डॉ रामजन्म राय, डॉ रजनीश कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ वैभव, डॉ दीपशिखा चौधरी, डॉ निर्मला, डॉ अनामिका, डॉ अरुण दयाल, डॉ अरिहंत नचिकेता, डॉ मंजीता सहाय, डॉ कंचन कुमारी, डॉ अभिषेक, डॉ सुमत कुमारी, डॉ इर्तिजा हुसैन, डॉ विभा कुमारी, डॉ निहारिका भारती, डॉ निधि रस्तोगी, डॉ नितिन कुमार, डॉ अमरेश कुमार, डॉ सुनील कुमार, नेहाल अहमद, अभिषेक, वंदना, राखी, मोनू कुमार शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे. शिकक्षेत्तर कर्मचारियों में अमरेंद्र कुमार, अंकुर भास्कर, दीपक, संजय, तेजनारायण, शंभू कुमार, राजीव कुमार, विश्वजीत सहित अन्य की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन डॉ चिरंजीव ने किया. डॉ अरुण दयाल को बीसीए का कोऑर्डिनेटर तथा गणित विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन