बेलसर में दो घरों से नकद समेत पांच लाख रुपये के आभूषण की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jun 2024 7:36 PM
बेलसर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने घरों से नकद समेत करीब पांच लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामानों की चोरी कर ली.
पटेढी बेलसर. बेलसर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने घरों से नकद समेत करीब पांच लाख रुपये के आभूषण व अन्य सामानों की चोरी कर ली. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही रविवार की सुबह बेलसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया, लेकिन पुलिस को चोरों के खिलाफ कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात चोरों ने जगदीशपुर गांव में ब्रजमोहन सिंह तथा हरीश के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दोनों घरों से नकद रुपये समेत करीब पांच लाख रुपये के आभूषण व कीमती सामान की चोरी कर ली. चोरी की घटना के वक्त घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोये हुए थे. घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाने के बाद गोदरेज व बक्शा तोड़ कर चोरी कर ली. रविवार की सुबह इसकी सूचना बेलसर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी. घटना से आक्रोशित लोग घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग करने लगे. इसके बाद डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया. डॉग स्क्वायड की टीम ने घर के अंदर व बाहर जांच की. घटनास्थल पर इधर-उधर घुमने के बाद स्निफर डॉग चोरी वाले घर के बाहर आकर बैठ गयी. चोरी की इस घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी आक्रोश व्याप्त है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










