hajipur news. चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : डीएम

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें : डीएम

विस चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, समाहरणालय परिसर से डीएम ने ‘संवाद रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन

हाजीपुर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान शुरू हो गया है. अभियान को लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर से डीएम ने ‘संवाद रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डीएम वर्षा सिंह द्वारा रवाना किया गया यह रथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जाकर नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेगा. इस अवसर पर डीएम ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं. इन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य मतदाता का यह कर्तव्य है कि वह मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट दे. कार्यक्रम में हाजीपुर एसडीएम रामबाबू बैठा, डीपीआरओ नीरज, डीपीओ (आइसीडीएस) प्रतिभा कुमारी, वन स्टाप की केंद्र प्रशासक प्रियंका कुमारी, काउंसलर कार्तिक कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Shaswat

लेखक के बारे में

By Abhishek Shaswat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन