वैशाली स्वयंसिद्धा महिला विकास सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न, 20 लाख से अधिक शुद्ध लाभ का लेखा-जोखा पेश

Updated:
विज्ञापन
दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथि व कार्यक्रम के दौरान मौजूद अंशधारी सदस्य | Prabhat Khabar Network

दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते अतिथि व कार्यक्रम के दौरान मौजूद अंशधारी सदस्य | Prabhat Khabar Network

जीविका संपोषित वैशाली स्वयंसिद्धा महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने अपनी 19वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की. वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 20 लाख रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ हुआ, जिसका 15% लाभांश के रूप में सदस्यों में बांटा जाएगा.

विज्ञापन

Hajipur News : बिदुपुर बाजार स्थित एक सभागार में शनिवार को जीविका संपोषित वैशाली स्वयंसिद्धा महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की 19वीं वार्षिक आम सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सतीश कुमार पटेल, जीविका के मैनेजर मो. इमरान हुसैन, टीओ पवन दास, प्रिंस कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार, समिति की अध्यक्ष आशा दास, मुख्य कार्यपालक पिंटू कुमार एवं निदेशकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा राष्ट्रगान के साथ किया.

वार्षिक प्रतिवेदन और बजट का किया गया अनुमोदन

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पिंटू कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय, निदेशक मंडल के कार्यों, वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तथा प्रस्तावित वार्षिक बजट की जानकारी दी. आम सभा में उपस्थित अंशधारी सदस्यों ने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से हाथ उठाकर मंजूरी प्रदान की.

समिति को 20 लाख रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ

बैठक में बताया गया कि समिति पिछले 19 वर्षों से लगातार लाभ में कार्य कर रही है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति को 20 लाख 1 हजार 232 रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है. समिति की अध्यक्ष आशा दास ने बताया कि शुद्ध लाभ का 15 प्रतिशत यानी 3 लाख 124 रुपये लाभांश के रूप में 7,903 अंशधारी सदस्यों के बीच वितरित किया जाएगा.

नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जीविका के अधिकारियों ने फेडरेशन के नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम के अंत में सभी अंशधारी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत प्रत्येक सदस्य को कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों महिला अंशधारी सदस्यों के अलावा जीविका के कुणाल कुमार, अनिल कुमार, रीता झा, कामिनी देवी, मनोज कुमार तथा समिति के कई पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन