हाजीपुर जिला परिषद की लोक कार्य समिति की बैठक में उठे सड़क, बिजली और नल-जल के मुद्दे

Updated:
विज्ञापन

बैठक मे शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर जिला परिषद की लोक कार्य समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर गंभीर चर्चा हुई. सदस्यों ने सड़क, बिजली, नल-जल जैसी जनसमस्याएं उठाईं और लगातार गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर जिला परिषद सभागार में शनिवार को जिला परिषद की लोक कार्य समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता लोक कार्य समिति के अध्यक्ष मोहित पासवान ने की, जबकि संचालन अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य विक्रम ने किया. बैठक में करीब 10 विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंताओं ने अपने-अपने विभागों की कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की.

विज्ञापन

सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठायीं

बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी सड़क, बिजली, नल-जल और सिंचाई से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. सदस्यों द्वारा पूछे गये सवालों का संबंधित अधिकारियों ने बिंदुवार जवाब दिया. अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी दी.

लगातार गैरहाजिर अधिकारियों पर जतायी नाराजगी

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा और श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठा. महनार से संबंधित पदाधिकारियों के लगातार बैठक में गैरहाजिर रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जतायी. सदस्यों ने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में अधिकारियों की अनुपस्थिति से योजनाओं की समीक्षा और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में परेशानी होती है.

अनुपस्थित अधिकारियों को वापस भेजने की अनुशंसा का फैसला

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी और वैशाली के जिला पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से दी जायेगी. साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को उनके पैतृक विभाग में वापस भेजने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया.

विकास योजनाओं का होगा स्थल निरीक्षण

जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने के लिए सर्वसम्मति से जांच समिति गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया. समिति योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर जमीनी स्थिति की जांच करेगी. लोक कार्य समिति ने जनहित से जुड़े मामलों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया.

ये सदस्य और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद सदस्य मनिन्द्र नाथ सिंह, मुकेश पासवान, राजकरण राम, पिंकी देवी तथा विशेष आमंत्रित सदस्य मुकेश पटेल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन