वैशाली: राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच लगातार तीसरे दिन बांटी राहत सामग्री, सुरक्षित पुल की मांग

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों से मिलते इंजीनियर धर्मेन्द्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राघोपुर में बाढ़ की भीषण त्रासदी झेल रहे लोगों के लिए बिदुपुर के दर्जनों समाजसेवी एकजुट हुए हैं. लगातार तीसरे दिन राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें चूड़ा, चीनी, गुड़ और तिरपाल जैसी जरूरी चीजें शामिल थीं. इस दौरान, चंदन और दीपक के परिवारों से मिलकर गहरा दुख जताया गया और क्षेत्र में सुरक्षित पुल निर्माण की मांग की गई.

विज्ञापन

Hajipur News : राघोपुर में बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों की मदद के लिए बिदुपुर के दर्जनों समाजसेवी आगे आये हैं. समाजसेवी इं. धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया. समाजसेवियों ने अपने निजी कोष से चूड़ा, चीनी, गुड़, नमक, पॉलीथिन और तिरपाल समेत अन्य जरूरी सामग्री सैकड़ों लोगों के बीच बांटी.

विज्ञापन

कई बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचायी राहत सामग्री

समाजसेवियों की टीम ने राघोपुर के पहाड़पुर पूर्वी एवं पश्चिमी, राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी, जुड़ावनपुर करारी, जुड़ावनपुर बरारी, चकसिंगार और वीरपुर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करायी. बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के बीच जरूरी सामान मिलने से लोगों को काफी राहत मिली.

हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिले

इस दौरान इं. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तेरसिया में नाव के पुल से टकराने की घटना में मृत चंदन और दीपक के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहेंगे. किसी भी तरह की परेशानी होने पर परिवारों की मदद का भरोसा भी दिया.

तेरसिया में सुरक्षित पुल बनाने की मांग

तेरसिया पंचायत में बाढ़ के दौरान सड़क और आवागमन की समस्या को देखते हुए इं. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सरकार से ऊंचे और सुरक्षित पुल या पुलिया के निर्माण की मांग की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए नाव पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ऐसे में सुरक्षित पुल या पुलिया का निर्माण होने से लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा. साथ ही भविष्य में इस तरह की त्रासदी से लोगों को बचाया जा सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन