hajipur news. गरजौल में वाया नदी पर पुल निर्माण की योजना को मिली स्वीकृति

Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 01 Jun 2025 4:30 PM

विज्ञापन

महुआ प्रखंड क्षेत्र की विशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के गरजौल गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गयी

विज्ञापन

महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र की विशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के गरजौल गांव के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गयी. गांव में वाया नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गयी है. पुल बनाने की स्वीकृति मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

जानकारी के अनुसार बीते 28 मई को हाजीपुर समाहरणालय कक्ष में हुई जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में महुआ के पकड़ी तथा गरजौल गांव को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत पुल बनाने की स्वीकृति प्रदान की गयी. जिससे दोनों गांव में ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है.

मंत्री ने दिया था आश्वासन

मालूम हो कि कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए समर्थित लोजपा आर प्रत्याशी चिराग पासवान के पक्ष में वोट मांगने महुआ पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी जागेश्वर राय के नेतृत्व में गरजोल हाट तथा पकड़ी दरबार के बीच में वाया नदी पर पुल बनाने की मांग की थी. इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों को जल्द पुल बनाए जाने का आश्वासन दिया था. ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र यादव ने बीस सूत्री की बैठक में 28 मई को पुल बनाने की स्वीकृति दिये जाने की घोषणा की. ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन, मंत्री और पूर्व प्रत्याशी जागेश्वर राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RATNESH KUMAR SHARMA

लेखक के बारे में

By RATNESH KUMAR SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन