पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया के भतीजे के अपहरण का किया प्रयास
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2024 11:10 PM
हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया पंचायत के मुखिया के भतीजे का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया. रात्रि गस्ती में तैनात पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी. परिजनों व पुलिस की सक्रियता देख बदमाश ने किशोर को रामाशीष चौक पर छोड़कर फरार हो गया.
हाजीपुर. सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर देवरिया पंचायत के मुखिया के भतीजे का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय लोगों के शोर मचाने एवं पुलिस की सक्रियता से बच्चा सकुशल बच गया. इस मामले में किशोर के परिजन ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम दौलतपुर देवरिया पंचायत के सैदपुर रजौली गांव निवासी विनोद कुमार यादव का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार अपने चचेरे भाई के साथ स्कूटी से गांव स्थित चौक से कुछ सामान लाने गया था. बताया गया कि सामान लेकर लौटने के दौरान पुलिस की वर्दी पहने महुआ की तरफ के आए एक बदमाश ने जबरदस्ती आदित्य को स्कूटी से खींच कर बाइक पर बैठा लिया. बदमाशों ने दोनों से मोबाइल भी छीन लिया और आदित्य को लेकर भाग निकले. उसके चचेरे भाई सीमांत कुमार ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्चे के अपहरण का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने तत्काल अपराधी का पीछा करना शुरू कर दिया.
किशोर को रामाशीष चौक पर छोड़कर फरार हुये बदमाश
इसी दौरान रात्रि गस्ती में तैनात पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी. परिजनों एवं पुलिस की सक्रियता देख बदमाश ने किशोर को रामाशीष चौक पर छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे को लेकर सदर थाना पहुंचे जहां शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच जुट गई है. आदित्य दौलतपुर देवरिया पंचायत के मुखिया शिवशंकर राय उर्फ बच्चा बाबू का भतीजा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










