hajipur news. गर्भवतियों को पौष्टिक आहार लेने व भारी वजन नहीं उठाने की दी सलाह

Published by : GOPAL KUMAR ROY Updated At : 09 Oct 2025 6:33 PM

विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

वैशाली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न पंचायतों से आयी गर्भवतियों का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस दौरान महिलाओं की बीपी, हीमोग्लोबिन, एचआइवी, वजन, शुगर आदि की जांच की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ सीमा सरोज ने बताया कि जांच के उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्सियम, विटामिन बी काम्प्लेक्स सहित आवश्यक दवाएं दी गई है. इन्होंने महिलाओं को पौष्टिक आहार, दूध, फल एवं हरी सब्जियों के सेवन के साथ-साथ भारी वजन न उठाने की सलाह दी. साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र आकर चिकित्सक से परामर्श लें. शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य प्रबंधक महिमा, जीवन कुमार, मनोरंजन कुमार, बिनोद शर्मा, लालबाबू कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, अरुण कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOPAL KUMAR ROY

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन