सीएम को भेंट की जायेगी केले के रेशे से बनी तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

राजापाकर बाजार की जीविका दीदी नीलम कुमारी ने केले के रेशे (फाइबर) से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चित्र तैयार किया है

विज्ञापन

राजापाकर. राजापाकर बाजार की जीविका दीदी नीलम कुमारी ने केले के रेशे (फाइबर) से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चित्र तैयार किया है. इसे मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान उन्हें भेंट किया जायेगा. इस अनूठी रचना उनके रचनात्मक कौशल और जीविका समूह के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाती है. यह बिहार सरकार की जीविका पहल की सफलता का प्रतीक भी है, जो ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है. राजापाकर बाजार निवासी नीलम कुमारी एवं उनकी पुत्री डिजाइनर आदिती राज ने डीएम के आदेशानुसार जंदाहा प्रखंड के बटेश्वर नाथ परिसर में मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए यह मूर्ति बनाई है. मालूम हो कि नीलम दीदी जीविका से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर से केले रेशे से संबंधित विभिन्न कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण लिया था. इसके बाद से ही वह अकेले रेशे से विभिन्न कलाकृतियां बनाती हैं, जिसमें उनकी पुत्री अदिति राज डिजाइनर के रूप में सहयोग करती हैं. इससे पहले नीलम दीदी ने अपनी कलाकृतियां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और कृषि मंत्री रामकृपाल सिंह यादव को कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भेंट कर चुकी हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन