ePaper

पारिवारिक विवाद से आहत मांझा के युवक ने कबिलासपुर नहर में लगायी छलांग, लापता, युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम

Updated at : 29 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद से आहत मांझा के युवक ने कबिलासपुर नहर में लगायी छलांग, लापता, युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव का एक युवक पारिवारिक विवाद से आहत होकर सोमवार को सारण नहर में कूद गया.

विज्ञापन

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव का एक युवक पारिवारिक विवाद से आहत होकर सोमवार को सारण नहर में कूद गया. कूदने के बाद युवक लापता हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एनडीआरएफ टीम को बुलाया. टीम नहर में युवक की तलाश में जुट गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर निवासी धर्मनाथ राम का 18 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार पारिवारिक विवाद से परेशान था. सोमवार को वह थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव के समीप सारण नहर पर पहुंचा और अचानक छलांग लगा दी. देखते ही देखते वह तेज धार में बह गया और लापता हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. मौके पर पहुंची मांझा थाना पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ को लगाया. देर शाम तक टीम नहर में लगातार तलाश करती रही. इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है. घटना से गांव में गमगीन माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन