ePaper

बैकुंठपुर में देसी पिस्टल एवं गोली के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 03 Oct 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
बैकुंठपुर में देसी पिस्टल एवं गोली के साथ युवक गिरफ्तार

बैकुंठपुर. थाने की पुलिस ने दशहरा मेले के दौरान देसी पिस्टल एवं कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. थाने की पुलिस ने दशहरा मेले के दौरान देसी पिस्टल एवं कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक बैकुंठपुर थाने के बामो गांव का अतुल कुमार बताया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि सब इंस्पेक्टर परवेज आलम मेला ड्यूटी के दौरान डाक बंगला चौक के पास थे. इस बीच सूचना मिली कि डाक बंगला रोड में चार-पांच युवक हथियार की खरीद बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन को लेकर वे डाक बंगला रोड पहुंचे. वहां पुलिस की गाड़ी देखते ही चार युवक भाग निकले. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया. पकड़े गये युवक की पहचान बामो गांव के अतुल कुमार के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्टल एवं मैगजीन से एक गोली बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने भागने वाले युवकों की भी पहचान पुलिस के समक्ष करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन