संवेदनशीलता के साथ करें काम, शिकायतों का समय पर करें निष्पादन : डीएम
Author Shashi kant kumar
Updated:
विज्ञापन

रेवतिथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम, सीओ के खिलाफ आवेदन आने पर दिया कार्रवाई का निर्देश
विज्ञापन
बैकुंठपुर. प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन रेवतिथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था. कार्यक्रम में विधायक मिथिलेश तिवारी एवं डीएम पवन कुमार सिन्हा की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान विधायक व डीएम ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का क्रमवार निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान लोगों से सीधा संवाद किया गया और उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया.
डीएम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. जनता दरबार के क्रम में अंचल अधिकारी के विरुद्ध शिकायत सामने आने पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या जनता के साथ दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. डीएम ने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनता का विश्वास जीतना है और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को इमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करना होगा.कार्यक्रम को बनाया जायेगा और प्रभावी
जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाये और निष्पादन की जानकारी आवेदकों को समय पर दी जाये.समस्याओं को निर्भीक होकर प्रशासन के समक्ष रखें : विधायक
विधायक ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को निर्भीक होकर प्रशासन के समक्ष रखें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










