गोपालगंज : महाबीरी अखाड़े के दौरान युवक की सिर में गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

एक्सरे में सिर में लगी गोली की तस्वीर.

गोपालगंज में महाबीरी अखाड़े के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे शहर में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई.

विज्ञापन

गोपालगंज में महाबीरी अखाड़े के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से शहर में सनसनी फैल गयी. घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक-ममैन रोड की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान श्याम सिनेमा रोड, वार्ड संख्या-17 निवासी शिवजी प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र विकाश कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

घटना शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे की बतायी जा रही है. महाबीरी अखाड़े के दौरान हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गये और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.

फोटो , सर में गोली लगने की तस्वीर. फोटो, पोस्टमार्टम के लिए  शव को ले जाते परिजन व पुलिस पदाधिकारी. फोटो ,शव का निरीक्षण के लिये सदर अस्पताल पहुँची सदर एसडीएम | Prabhat Khabar Network
शव को ले जाते परिजन व पुलिस पदाधिकारी.

एसडीपीओ, इंस्पेक्टर समेत कई अधिकारी ने की जांच

पुलिस घटना के कारणों और गोली चलाने वाले की पहचान के लिए शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास के मार्गों और घटनास्थल के पास लगे कैमरों से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. इधर, सदर अस्पताल में शव का निरीक्षण करने के लिए सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह, सदर एसडीपीओ राजेश कुमार, नगर इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल और शव से जुड़ी जानकारी जुटायी तथा पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

हत्या के कारणों की हो रही जांच : एसडीओ

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना प्राप्त हुई है.घटना की जांच की जा रही है.शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

फोटो , सर में गोली लगने की तस्वीर. फोटो, पोस्टमार्टम के लिए  शव को ले जाते परिजन व पुलिस पदाधिकारी. फोटो ,शव का निरीक्षण के लिये सदर अस्पताल पहुँची सदर एसडीएम | Prabhat Khabar Network
सूचना मिलने के बाद जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन