ePaper

कैरेट में छिपाकर लायी जा रही देसी शराब के साथ युवक धराया

Updated at : 03 Nov 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
कैरेट में छिपाकर लायी जा रही देसी शराब के साथ युवक धराया

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के सिकटिया फील्ड के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक की सीट पर कैरेट में छिपाकर लायी जा रही 169 पैकेट देसी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र के सिकटिया फील्ड के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक की सीट पर कैरेट में छिपाकर लायी जा रही 169 पैकेट देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बड़की मिश्रौली निवासी राम जनक राम के 18 वर्षीय पुत्र अशर्फी कुमार राम उर्फ खेसारी राम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारी सूर्यजीत कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे. इस दौरान यूपी की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी एक बाइक सवार बाइक पर पीछे कैरेट बांधे आता दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. जांच में कैरेट से 200 एमएल के 169 पैकेट यानी करीब 33.8 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर ली तथा आरोपित को थाने लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन