चुनाव को लेकर वाहनों की धरपकड़ शुरू, आम लोगों की बढ़ी परेशानी

गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसी क्रम में जिले में वाहनों की धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया गया है.
गोपालगंज. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. इसी क्रम में जिले में वाहनों की धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया गया है. प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य में उपयोग के लिए बसों और छोटी गाड़ियों को जब्त किया जा रहा है. इससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गयी है और आम लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वाहन कोषांग प्रभारी ने बताया कि जब्त किये जा रहे वाहनों का उपयोग पुलिस बल और चुनाव कर्मियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए किया जायेगा. जरूरत के अनुसार बसें, पिकअप, बोलेरो और छोटी गाड़ियां जब्त की जा रही हैं. कई वाहन मालिक प्रशासनिक सूचना पर स्वेच्छा से अपने वाहन जामा करा रहे हैं. प्रशासन ने पहले ही सभी वाहन मालिकों को निर्देश जारी किया था कि चुनाव कार्य के लिए निर्धारित समय पर वाहन वाहन कोषांग में उपलब्ध कराएं. वहीं, लोगों का कहना है कि चुनाव से एक सप्ताह पहले वाहनों की जब्ती से दैनिक आवाजाही में दिक्कतें बढ़ गयी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




