मौसम के बदलते ही उचकागांव सीएचसी में बढ़ी मरीजों की भीड़, वायरल बीमारियों का प्रकोप

Updated:
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण उचकागांव सीएचसी में वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी। डॉक्टर ने बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन

उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव अचानक बढ़ गया है. उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया जा रहा है. अस्पताल के ओपीडी काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं.वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. ओपीडी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध करायी गयी है और सभी चिकित्सकों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्दी, खांसी, बुखार से सबसे अधिक मरीज

चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल पहुंच रहे अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, गले में खराश और तेज बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव और मौसम में हो रहे बदलाव के कारण क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे लोग आसानी से संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं. मरीजों में सबसे अधिक संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है.

डॉक्टरों ने कहा- बदलते मौसम में बरतें सावधानी

चिकित्सकों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस मौसम में विशेष सतर्कता बरतें. ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें और ठंडे पानी या आइसक्रीम से परहेज करें. ताजा और गर्म भोजन करें तथा बासी या खुले में रखा खाना खाने से बचें. बुखार या खांसी होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक या कोई अन्य दवा न लें. शरीर को हाइड्रेटेड रखें और उबला हुआ पानी ही पिएं.


विज्ञापन
प्रशांत पाठक

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन